अपने देश में सेक्स से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग खुले तौर पर इस विषय पर बात नहीं करते हैं और चोरी छिपे इंटरनेट या दोस्तों से इसके बारे में सारी जानकारी लेते हैं। ऐसे माहौल में अधिकतर लोगों को सेक्स के प्रति सही जानकारी नहीं है और वे अधूरी जानकारी या कई प्रचलित मिथकों को ही सच मान लेते हैं।
किशोर उम्र के लड़के लड़कियां सबसे ज्यादा इस विषय पर जानना चाहते हैं और वे बहुत जल्दी गुमराह भी हो जाते हैं। हम इस लेख में सेक्स से जुड़े कुछ प्रमुख मिथकों और उसके सच के बारे में बता रहे हैं।
सवाल : क्या पहली बार सेक्स करने से भी लड़की गर्भवती हो सकती है?
जवाब : हां, अगर आप महिला है तो आप पहली बार असुरक्षित तरीके से सेक्स करने पर भी गर्भवती हो सकती हैं। जब आपके शरीर में अंडे बनने लगते हैं तो उसके बाद किसी भी उम्र में आप सेक्स करने के बाद गर्भवती हो सकती हैं
सवाल : क्या ‘विड्राल मेथड’ सचमुच कारगर है?
जवाब : नहीं, कुछ लोगों का मानना है कि सेक्स के दौरान अगर पुरुष स्खलन से पहले अपना लिंग बाहर निकाल ले तो इससे महिला गर्भवती नहीं होगी। जबकि वास्तव में सेक्स के दौरान स्खलन के पहले भी वीर्य की कुछ बूंदें महिला के योनि में चली जाती हैं और वे महिला को गर्भवती बनाने के लिए पर्याप्त हैं।
सवाल : क्या पीरियड के दौरान सेक्स करने से महिला गर्भवती हो जाती है?
जवाब : गर्भवती होने का महीने के समय से कोई ताल्लुक नहीं है अगर आप असुरक्षित यौन सबंध बना रही है तो आप कभी भी गर्भवती हो सकती हैं। यह बात हमेशा ध्यान रखें कि पुरुष का स्पर्म महिला के शरीर में सेक्स के कुछ दिनों बाद तक जीवित रहता है जिस वजह से आप पीरियड के दौरान भी गर्भवती हो सकती हैं।
सवाल : क्या सिर्फ मिशनरी पोजीशन में सेक्स करने से ही महिला गर्भवती होती है ?
जवाब : कुछ लोग ऐसा सोंचते हैं कि सिर्फ मिशनरी पोसितिओंमे सेक्स करने से ऐसा हो सकता है जबकि ऐसा नहीं है। आप किसी भी पोजीशन में सेक्स करें अगर पुरुष का स्पर्म महिला के योनि में प्रवेश कर जाता है तो वो गर्भवती हो जाएगी।
सवाल : क्या ओरल सेक्स करने से महिला गर्भवती हो सकती है?
नहीं !, यह बात पूरी तरह गलत है। ओरल सेक्स से आप कभी भी गर्भवती नहीं हो सकती हैं, हाँ इतना ज़रूर है कि अगर आप स्पर्म निगल जाती हैं तो इससे आपको यौन संचारित रोग हो सकते हैं।
सवाल : क्या कंडोम की जगह क्लिंगफिल्म, प्लास्टिक बैग या किसी और चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है?
जवाब : नहीं, ऐसा करने से आपको कई तरह के यौन संचारित रोग हो सकते हैं। इसलिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले कंडोम का उपयोग करें।
सवाल : क्या सेक्स ना करने पर पुरुषों के अंडाशय फट सकते हैं?
जवाब : नहीं ऐसा कुछ भी नहीं होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंडाशय में जो स्पर्म बनता है अगर उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है तो वो शरीर द्वारा सोख लिए जाते हैं। इसके अलावा हस्तमैथुन के कारण भी स्पर्म बाहर निकल सकते हैं।
सवाल : क्या कंडोम को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है?
जवाब : नहीं, कंडोम को सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल करना चाहिए। उसके बाद आप उसे धुलकर भी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं क्योंकि ऐसा करने से आपको कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं।